BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महंगाई बेरोजगारी शोषण अत्याचार ही भाजपा का विकास है-पट्टा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 1, 2021

महंगाई बेरोजगारी शोषण अत्याचार ही भाजपा का विकास है-पट्टा





रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मण्डला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत देश के गांव गांव में कांग्रेस पार्टी जनजागरण पदयात्रा निकाल रही है जिसमें कांग्रेस जन गांव गांव पहुंचकर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शोषण और अत्याचार के विरोध में आम नागरिकों से संवाद कर उनके समर्थन की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस बिछिया के अध्यक्ष के नेतृत्व में बिछिया ब्लॉक में जनजागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बिछिया विधानसभा के विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष  भी सम्मिलित हुए। ग्राम खटोला से प्रारम्भ हुई यह यात्रा खटोला, जोगीसोढ़ा, इंद्रावन होते हुए ग्राम चौरंगा पहुंची, इस दौरान कांग्रेस जनों ने 6 किमी पैदल चलकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई बेरोजगारी शोषण अत्याचार के विरोध में आम जनता का भारी समर्थन इस पदयात्रा को मिला। खटोला, जोगीसोढ़ा, इंद्रावन व चौरंगा में पदयात्रा का अभिनंदन स्थानीय नागरिकों के द्वारा किया गया। इस ग्रामों में सभाओं का आयोजन भी किया गया।

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शोषण व अत्याचार भाजपा का विकास है

इस पदयात्रा के दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए बिछिया विधायक ने कहा कि जिस महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भाजपा सत्ता में आई थी आज खुद देश भर में महंगाई और बेरोजगारी का पर्याय बन गई है। देश का हर घर आज महंगाई और बेरोजगारी से पीड़ित है, कमाई से ज्यादा खर्च बढ़ गए हैं, नागरिको का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। भाजपा की सरकारों में विकास का मतलब महंगाई, बेरोजगारी, शोषण और अत्याचार  हो गया है। ये सरकारें आम जनता से उनकी मेहनत की कमाई लूटकर पूंजीपतियों की झोली में डाल रही हैं। इसी के विरोध में हमारी कांग्रेस पार्टी ने जनजागरण पदयात्रा निकाली है जिसमें मिल रहा आम नागरिकों का अपार समर्थन भाजपा के प्रति नागरिकों के आक्रोश का प्रदर्शन है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि भाजपा की इस महंगाई से आम जनता बेमौत मर रही है। बेरोजगारी चरम पर है, युवा दर दर भटक रहे हैं और केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों को गोद में बैठकर उनके लिए काम कर रही है। कोरोना में देश मे करोड़ो लोगों की मौत हुई, करोडों लोग बेरोजगार हुए, लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ लेकिन भाजपा की इन असंवेदनशील सरकारों ने नागरिकों की मदद करने की बजाय, उनका शोषण किया, महंगाई बढ़ा दी, बेरोजगारी बढ़ा, कानूनों का दुरुपयोग कर नागरिकों पर शोषण व अत्याचार किये। तीन काले कृषि कानून बनाकर किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर किया, एक साल से 700 से ज्यादा किसानों की इसमें शहादत हुई लेकिन केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के दबाब में इस कानून को वापस नहीं ले रही थी, अभी 5 राज्यों के चुनाव को देखते ये कानून वापस तो लिए लेकिन उसके पीछे इनकी मंशा किसान कल्याण की नहीं बल्कि चुनाव जीतने की है लेकिन जनता अब समझ चुकी है, इनके कोई भी मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। जनजागरण पदयात्रा को जिस तरह से आम नागरिकों का समर्थन मिल रहा है, उससे आने वाले समय में शोषणकारी और अत्याचारी सरकारों का अंत निश्चित है। इस दौरान आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव कमल सिंह मरावी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागिनी परते, जनपद सदस्य अशोक राजपूत ने भी जनसभाओं को सम्बोधित किया।  इस दौरान कांग्रेस के समस्त अनुसांगिक संगठनों के अध्यक्षों सहित जिला व ब्लॉक कांग्रेस संगठन के समस्त पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों की उपस्थिति रही।

नागरिकों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

इस पदयात्रा के दौरान बिछिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के अथक प्रयासों से ग्राम के सैकड़ों युवाओं सहित वरिष्ठ जनों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। ग्राम जोगीसोढ़ा में सरपंच कुँवरिया बाई एवं क्षेत्र के जाने माने नागरिक बाल सिंह मरकाम ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सभी कांग्रेस का पटका पहनाकर फूल मालाओं व तिलक वंदन कर सभी का कांग्रेस पार्टी में अभिनंदन किया एवं जनजागरण अभियान को घर घर तक पहुंचाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment