Breaking

revanchal times new

भाजपा परसवाड़ा के सरेखा सेक्टर की बैठक खुरमुंडी में सम्पन्न...



रेवांचल टाइम्



- परसवाड़ा संगठन को लगातार मजबूत करने एवं जन जन तक पार्टी की विचारधारा का पोषण करने के लिए परसवाड़ा विधायक व राज्यमंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने आज दिनांक 29 नवम्बर2021 को परसवाड़ा मंडल के शरेखा सेक्टर के 5 ग्राम केंद्र खुरमुंडी, हर्राभाट, मझगांव, शरेखा व कुमादेही की बैठक लेकर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। बैठक में राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे के साथ जिला भाजपा महामंत्री सुरेन्द्र गुड्डा मरकाम, मंडल अध्यक्ष  योगेश शरणागत,  जिला मंत्री प्रीतम बोपचे,समलसिंह धुर्वे,भाजयुमो जिला महामंत्री रामेश्वर कटरे, हिरदेशाय हिर्वाने, रायसिंह कुमरे, टीकाराम बिसेन, कौशल बिसेन,रामकिशोर बिसेन, खोमचन्द ऐड़े,डिगेन्द्र गौतम,मंडल महामंत्री ब्रजलाल मर्सकोले, नरेंद्र पटले,मुनेन्द्र महाजन,तुलेंद्र टेम्भरे, तुलसीराम केकती,ग्रामकेन्द्र के पालक ,सयोंजक,बूथ अध्यक्ष, बूथ एजेंट,भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। जहा आयुष मंत्री श्री कावरे ने माँ भारती, मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्याम प्रशाद मुखर्जी के छाया चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।

 सेवा के लिए संगठन व कार्यकर्ता-रामकिशोर कावरे 

 राज्यमंत्री रामकिशोर कावरे ने कहा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना जनसंघ के रूप में देश की तानाशाह कांग्रेश सरकार के खिलाफ नेहरू सरकार में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पद से इस्तीफा देकर,भाजपा के पित्र पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के साथ गरीब, मजदूर ,शोषित,पीड़ित व जन सरोकार की भावनाओं से देश के विकास हेतु पार्टी बनाई।जिसको लेकर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का देश सतत विकास व  भारत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के  प्रण को लेकर आगे बढ़ना होगा, इस दौरान उन्होंने 1949 के 12 सदस्यों की जंससघ  से लेकर आज विशाल वटवृक्ष रूपी पार्टी के नेतृत्व, सिद्धांत, विचारधारा  का वर्णन करते हुए बताया। साथ ही बैठक में मंत्री  कावरे ने ग्राम केंद्र स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत किए जाने एवं पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार जन जन तक किए जाने की बात पर जोर दिया,और कहा कि ग्राम केंद्र का पदाधिकारी भी होना बहुत गर्व एवं जिम्मेदारी का विषय है। ग्राम केंद्र स्तर के पदाधिकारी की जिम्मेदारी कि वे अपने ग्रामों की समस्या से मुझे अवगत कराएं और उन समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास करें। हमें इस बात पर विचार करना है कि समाज के सभी वर्गों को पार्टी की विचारधारा से किस प्रकार जोड़ सकते हैं।।


 रेवांचल टाइम् लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new