BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शहपुरा पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 6 जुआड़ी गिरफ्तार, नगद 10 हजार 110 रूपये नगद तथा 1 अल्टो कार एवं 8 मोटर सायकिलें जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 6, 2021

शहपुरा पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 6 जुआड़ी गिरफ्तार, नगद 10 हजार 110 रूपये नगद तथा 1 अल्टो कार एवं 8 मोटर सायकिलें जप्त



थाना प्रभारी शहपुरा सुश्री प्रिंयका केवट ने बताया कि दिनांक 5-12-21 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बिजना घाट ग्राम बिजना में कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे जुआरियों में भगदड़ मच गई घेराबंदी कर जुआ खेल रहे नितिन पाण्डे निवासी रेल्वे स्टेशन भेड़ाघाट के पास, राघवेन्द्र सिंह परिहार निवासी मगरमुंहा, शेख अमित निवासी भेड़ाघाट चौराहा , किशन सोनी निवासी झंडा चौक शहपुरा, राकेश कुमार मल्लाह निवासी वार्ड नम्बर 9 शहपुरा , कल्लू गौतम निवासी वार्ड नम्बर 11 शहपुरा केा पकड़ा गया, मौके पर 8 मोटर सायकिलें एवं 1 अल्टो कार खड़ी मिली, जुआरियेां के पास एंव कब्जे से ताश के 52 पत्तें, 4 मोबाइल एवं 10 हजार 110 रूपये नगद तथा राकेश मल्लाह से अल्टो कार क्रमांक एमपी 20 सी एच 6157 एवं नितिन पाण्डे से मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एमजे 6297, राघवेन्द्र सिंह से मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 18 एमजे 4016, किशन सोनी से मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एन डब्ल्यू 4017 तथा घटना स्थल पर खडी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनजी 5777 , बिना नम्बर की सफेद पेशन प्रो, एच एफ डीलक्स क्रमांक एमपी 20 एनओ 8961, सीडी डीलक्स क्रमांक एमपी 20 एनके 8358, होण्डा ड्रीम योगा क्रमांक एमपी 20 एमजे 1071 जप्त करते आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।




उल्लेखनीय भूमिका - जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक एन.एल. रजक, सहायक उप निरीक्षक लाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक प्रमोद पटैल, अभय सिंह, दीपक की सराहनीय भूमिका है।




No comments:

Post a Comment