पूरा मामला मंडला जिले के बम्हनी-बंजर थाना के अंतर्गत आने वाली अंजनिया चौकी का है जहां पर आदतन अपराधी अमरदीप पटेल (उपसरपंच) करियागाव द्वारा आये दिन बेबस लोगों के साथ मारपीट ओर महिलाओं के साथ मे झूमाझपटी की जाती है। जिसकी शिकायत पीड़ित लोगों द्वारा जब संबंधित चौकी में की जाती है तो कुछ पुलिस कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज न कर उल्टा पीड़ित पक्षकारों को फसाने की धमकी जी जाती है।ऐसा ही एक मामला अंजनिया चौकी के अंतर्गत ग्राम-करियागाव में देखने को मिला जब दिनांक 3,12,21 को आदतन अपराधी उपसरपंच पटेल द्वारा एक महिला के साथ मे घर पर घुस कर जोरजबरदस्ती करने का प्रयास किया गया जिसकी शिकायत पीड़ित महिला द्वारा अंजनिया चौकी में की गई पर चौकी प्रभारी की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए फागुलाल उइके मुंशी द्वारा पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज न करते हुए उल्टा उनको डाट-डपट कर घर भगा दिया गया और आदतन अपराधी अमरदीप पटेल से लेनदेन कि सेटिंग कर पहले अमरदीप पटेल की ओर से लिखित शिकायत (F.I.R) दर्ज की गई बाद में मीडिया के दबाब के चलते पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज न करते हुए महिला की ओर से पीड़ित महिला के बच्चे के नाम से अमरदीप पटेल के खिलाफ शिकायत (F.I.R) दर्ज की गई।ओर वही पीड़ित महिला से फागुलाल उइके मुंशी द्वारा ये बोला गया कि यदि तुम अपने नाम से अमरदीप पटेल की शिकायत दर्ज करोगी तो उपसरपंच अमरदीप पटेल की पहुँच पकड़ बहुत ऊपर तक है वो भी तुम्हारे बेटे को नहीं छोड़ेगा ओर तुम्हारे बेटे को ST, SC एक्ट के तहत कही भी फसा देगा।
FIR दर्ज हो जाने के बाद में दबंग उपसरपंच अमरदीप पटेल द्वारा फिर से पीड़ित महिला के साथ मे ज्यादती करने का प्रयास किया गया और पीड़ित महिला को धमकी देकर बोला गया कि चौकी थाना मेरे है तुम्हारी शिकायत दर्ज हो ही नही सकती तुमको जहाँ लगे जो लगे कर लो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
जिसके चलते आज मजबूरन पीड़ित महिला को 181 में कॉल कर घर बैठे फागुलाल उइके मुंशी (अंजनिया चौकी) ओर उपसरपंच अमरदीप पटेल की शिकायत दर्ज करवानी पड़ी क्योकि पीड़ित महिला द्वारा बतलाया गया कि इसके पहले भी जिले के मुखिया एडिशनल SP सर को कॉल कर अमरदीप पटेल की रात्रि 2,12,21 को शिकायत की गई थी। परंतु रात्रि का समय होने के कारण से ASP सर ने दिन में शिकायत दर्ज करने का आश्वासन देते हुए घर से न निकलने की समझाइश दे दी गई थी।दूसरे दिन जब पीड़ित महिला चौकी में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवानी चाही तो वहां पर भी महिला की कोई सुनवाई नही की गई। आदतन अपराधी उपसरपंच पर अभी तक मे कुल (8) F.I.R दर्ज किये जा चुके है। उपसरपंच के द्वारा पंचायत में रहते हुए इसके पहले भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों से 20-20 हजार रुपये वसूलने के आरोप लग चुके है, वही उपसरपंच रहते हुए अमरदीप पटेल द्वारा कुछ सरकारी जमीनों में भी कब्जा करना बतलाया जा रहा है यदि देखा जाए तो दबंग उपसरपंच सभी तरह के अपराधों में शामिल है फिर भी प्रशासन द्वारा आदतन अपराधी उपसरपंच अमरदीप पटेल के खिलाफ कोई ठोस कदम न उठाते हुए उल्टा पुलिस के कुछ कर्मचारियों द्वारा संरक्षण प्रदान किया जा रहा है जिसके चलते आदतन अपराधी के दिनों-दिन हौसले बुलंद होते जा रहे है और इसका असर जिले की शांत फिजाओं में पड़ रहा है।
No comments:
Post a Comment