Breaking

revanchal times new

वाहन चोर गिरफ्तार, चुराई हुई 2 मोटर सायकिलें कीमती लगभग 1 लाख रूपये की जप्त


पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार ंिसह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी के नेतृत्व मे टीम को एक वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुये चुराये हुये 2 दुपहिया वाहन कीमती 1 लाख रूपये के जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।

 

थाना गढा में दिनॉक 5-12-21 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक युवक शारदा मंदिर रोड पर बिना नंबर की हीरो कम्पनी की काले पर्पल रंग की मोटर सायकिल लिये हुये मोटर सायकिल को बेचने की फिराक में खडा हुआ है सम्भवतः मोटर सायकिल चोरी की है सूचना पर शारदा मंदिर रोड पर दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का युवक बिना नंबर की हीरो कम्पनी की काले पर्पल रंग की मोटर साइकिल लिये दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ पर अपना नाम नन्नी उर्फ़ सोनू बर्मन पिता रतन बर्मन उम्र 24 वर्ष निवासी शक्ति नगर बदनपुर थाना गढ़ा बताते हुये पूछताछ पर कोई भी दस्तावेज नहीं होना बताया ।

नन्नी उर्फ़ सोनू बर्मन ने थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 के एम 5043 चोरी की होना बताते हुये एक अन्य मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एमडी 6758 को चोरी कर घर में छिपाकर रखना बताया, आरोपी से काले पर्पल रंग की हीरो होंडा कंपनी की पैशन प्लस मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 के एम 5043 एवं आरोपी की निशादेही पर घर में छिपाकर रखी लाल रंग की हीरो हौंडा कम्पनी की सी डी डीलक्स मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एमडी 6758 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 41(1-4)जाफौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये वाहन मालिकों के सम्बंध मे पतासाजी जारी हैं ।




उल्लेखनीय भूमिका -आरोपी से चुराई हुई 2 मोटर सायकिल जप्त करने में थाना प्रभारी थाना गढा श्री राकेश कुमार तिवारी, उप निरीक्षक प्रशांत शुक्ला, आरक्षक अश्विनी, सचिन, चालक आरक्षक. राजेश्वर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new