मण्डला 8 दिसम्बर 2021
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
हर्षिका सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार
मण्डला जिले के समस्त जनपद पंचायत क्षेत्रों के पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम
की घोषणा के साथ ही निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम 4 दिसम्बर 2021 के साथ ही संबंधित ग्राम
पंचायत, निर्वाचन
क्षेत्र व वार्ड क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मण्डला
जिले के अनुज्ञप्तिधारियों की अनुज्ञप्ति आर्म्स एक्ट 1959 के अंतर्गत निलंबित करते हुए अनके
शस्त्र 23
फरवरी 2022 तक
निकटस्थ थाने में जमा कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
Tags
City Council-Mandla Development Block
collector
collector-mandla
collectorate
District Mandla
Top