Breaking

revanchal times new

टीचर ने ऑनलाइन क्लास में शेयर कर दिया गंदा वीडियो, मचा हड़कंप



रेवांचल टाइम्स : रीवा में एक शिक्षक ने 5वीं क्लास के स्टूडेंट्स के ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक शेयर कर दिया। इस लिंक पर पेरेंट्स और टीचर्स ने क्लिक किया तो अश्लील वीडियो शुरू हो गया। बता दें कि इस ग्रुप में 28 स्कूलों के 180 छात्र-छात्राएं और 115 से ज्यादा टीचर जुड़े थे। सभी 65 महिला टीचर ने ग्रुप छोड़ दिया। इसकी शिकायत टीचर्स ने जिला परियोजना समन्वय (DPC) में दर्ज कराई है।
ये Whatsapp ग्रुप राज्य शिक्षा केंद्र का ‘डीजीलेप’

जानकारी के अनुसार, ये वाट्सएप ग्रुप राज्य शिक्षा केंद्र का ‘डीजीलेप’ है। बता दें कि लिंक शेयर करने वाले शिक्षक का नाम कृपाशंकर चतुर्वेदी है। शिक्षक शासकीय प्राथमिक पाठशाला मैदानी हरिजन बस्ती में तैनात है। उसने वीडियो की लिंक 20 नवंबर की सुबह ग्रुप में शेयर की थी। ये समय बच्चों की क्लास का होता है। शिकायत के तीन दिन बाद भी कृपाशंकर पर कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वे पहले भी दो बार ऐसी हरकत कर चुका है। उस वक्त भी कोई एक्शन नहीं लिया गया था।
प्रभारी डीपीसी बोले- कार्रवाई होना तय

बता दें कि प्रभारी डीपीसी अमरनाथ सिंह ने बताया कि शिकायत कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी और जिला पंचायत सीईओ स्वपनिल वानखेड़े को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा शिक्षा विभाग में चर्चा है कि कार्रवाई होना तय है।
शिक्षक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग

जनपद शिक्षा केन्द्र रीवा के प्रभारी बीआरसी राजेन्द्र यादव को पत्र लिखकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तंड क्रमांक 3 की महिला जनशिक्षक ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कृपाशंकर चतुर्वेदी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new