Breaking

revanchal times new

Tulsi Ke Pani Ke Vastu Tips: तुलसी के पानी से करें ये उपाय, इन समस्याओं से मिल जाएगा छुटकारा



Tulsi Ke Pani Ke Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है. सभी भारतीय घरों में रोजाना सुबह तुलसी (Tulsi) की पूजा की जाती है. माना जाता है कि तुलसी के पौधे में देवी-देवताओं का वास होता है. तुलसी के पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलने के साथ सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली आती है. तुलसी के पौधे की तरह ही तुलसी का पानी (Tulsi Ke Pani Ke Fayde) भी काफी पवित्र माना जाता है. आइए जानते हैं तुलसी के पानी से जुड़े कुछ खास उपाय-

घर पर करें छिड़काव- रातभर तुलसी की पत्तियों को पानी में भिगोएं. फिर रोजाना सुबह-शाम पूजा के बाद इस पानी का पूरे घर में छिड़काव करें. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

बिजनेस में तरक्की के लिए- तुलसी के पत्तों को तीन दिन तक पानी में भिगोकर रखें. बाद में इस पानी का छिड़काव अपने दफ्तर, दुकान या कारखाने पर सुबह-शाम पूजा के बाद करें. इससे कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

तुलसी के पानी से कराएं लड्डू गोपाल को स्नान- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अतिप्रिय है. ऐसे में इससे लड्डू गोपाल जी को स्नान करवाने से आपपर उनकी खास कृपा होती है.

घर में हो कोई बीमार- अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो उसपर तुलसी के पानी का छिड़काव करें. इससे बीमारी जल्दी ही ठीक हो जाएगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post