Breaking

revanchal times new

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ, जानिए आप पर कैसा रहेगा असर



रेवांचल टाईम्स: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021, शनिवार को लगेगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, भले ही सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा, लेकिन ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानिए किन राशियों पर सूर्य ग्रहण का पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव-

मेष- मेष राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ नहीं है। आपके सेहत में गिरावट हो सकती है। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।
वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ रहेगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
मिथुन- यह ग्रहण आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान पुराने विवादों से मुक्ति मिल सकती है। मनोकामना पूरी होने के योग बनेंगे।
कर्क- कर्क राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ नहीं है। दोस्तों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। संतान की ओर से मानसिक दवाब रहेगा।

सिंह- सिंह राशि वालों को ग्रहण का लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी कोई समस्या हल हो सकती है।
कन्या- ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि पर शुभ रहेगा। इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है।
तुला- तुला राशि वालों के जीवन पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान वाणी पर कंट्रोल रखें।
वृश्चिक- सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें आ सकती हैं।
धनु- धनु राशि वालों के लिए ग्रहण का प्रभाव अशुभ रहेगा। बेवजह धन खर्च हो सकता है। भागदौड़ हो सकती है।

मकर- मकर राशि वालों को व्यापार में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। नौकरी पेशा वाले जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ- कुंभ राशि वालों के सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है।
मीन- मीन राशि वालों को ग्रहण के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। बिना बात वाद-विवाद हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

Post a Comment

Previous Post Next Post