Breaking

revanchal times new

Petrol-Diesel को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जल्द घट सकते हैं दाम; यहां चेक करें आज के रेट



इन दिनों भारत समेत दुनिया के कई बड़े देशों में तेल के बढ़ते दाम एक नई समस्या बन कर उभरे हैं। आज कल पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम जनता काफी परेशान है। भारत ने ईंधन की कीमतों को कम करने के लिए बड़ फैसला लिया है, जिसके बाद तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
पेट्रोनियम मंत्री ने पेट्रोल-डीजल को लेकर ली बैठक

पेट्रोनियम मंत्री ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बैठक में बड़ा फैसला लिया है। जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिल सकती है। जिससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी।
50 लाख बैरल कच्चा तेल रिलीज करेगी सरकार

पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए भारत अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व) से 50 लाख बैरल कच्चा तेल रिलीज करेगा। बता दें इसको रिलीज करने से पहले सरकार अमेरिका, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे बड़े उपभोक्ताओं के साथ विचार किया जाएगा। इस विचार-विमर्श के बाद ही निकासी को लेकर कुछ कदम उठाया जाएगा। इससे बाजार में कच्चे तेल की उपलब्धता बढ़ जाएगी और घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में कटौती हो सकती है।
आज इस रेट पर बिक रहा है पेट्रोल-डीजल


शहर/ महानगर
पेट्रोल (रुपए/प्रति लीटर)
डीजल (रुपए/प्रति लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
भोपाल 107.23 90.87
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.90 91.09
चंडीगढ़ 94.23 80.90
लखनऊ 95.28 86.80
नोएडा 95.51 87.01

पोर्ट ब्लेयर में मात्र 83 रुपए प्रति लीटर है पेट्रोल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर से कोई चेंज देखने को नहीं मिला। कीमतें पूर्व के स्तर पर बरकरार हैं, लेकिन वैट की अलग-अलग दरों की वजह से राजस्थान में जहां 112 रुपए प्रति लीटर बिका रहा है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल के लिए महज 82.96 रुपए ही खर्च होंगे।
डेली सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल, विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। आप कंपनी की वेबसाइट https://associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं।
अमेरिका भी रिजर्व से निकालेगा तेल

इधर, भारत की योजना सामने आने के बाद अमेरिका ने भी अपने एसपीआर से तेल निकालने की घोषणा का है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने फैसला किया है कि वह अपने रणनीतिक तेल भंडार (एसपीआर) से 5 करोड़ बैरल तेल निकालेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 5 करोड़ बैरल में से 3.2 करोड़ बैरल अमेरिकी स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से अगले कई महीनों में एक एक्सचेंज के रूप में जारी किया जाएगा। वहीं 1.8 करोड़ बैरल तेल पहले से अधिकृत बिक्री से क्विक रिजर्व के रूप में जारी किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new