Breaking

revanchal times new

साहब को देखने से फुर्सत मिले तो शहर के हालात भी देख लें शहर के पेशाब घर में दूर से मार रहे बदबू लोगो का जीना हुआ दूभर...



रेवांचल टाइम्स – शहर के कुछ विद्वान अधिकारियों में से एक पंडित नवनीत पांडे मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैसे तो बहुत विद्वान पढ़े लिखे और काम के प्रति ईमानदार माने जाते हैं।


मगर ना जाने क्यों साहब को शहर की हालत देखने की फुर्सद नही है । शहर में जगह–जगह कचरा पढ़ा हुआ देखा जा सकता है नालियों की सफाई कई कई दिन होती नही है और होती भी है तो उस से निकला हुआ कचरा दो दो दिन साफ नही होता।


शहर में बने पेशाब घरों की स्थितियां इतनी खराब है की कई महीनों से इनकी सफाई नही हुई है कही दीवाल टूटी, तो कही गंदगी बजबजा रही हैं, तो कही नाली चोक ,तो कुछ दूर से ही बदबू मार रहे , तो कही पेशाब घर के डिब्बों की जर्जर हालत नजर आ जाती हैं ।


जिला चिकित्सालय के गेट के पास का पेशाब घर, बस स्टैंड के अंदर का पेशाब घर, बुधवारी बाजार का पेशाब घर, जनपद पंचायत और बीएसएनएल ऑफिस के बाजू वाली गली का पेशाब घर, छिंदवाड़ा चौक में रखा डिब्बा और शहर में रखे लगभग सभी डिब्बों के ये ही हाल है।


नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अतंर्गत स्वच्छ रैकिंग प्रतियोगिता आगाज का आयोजन आगामी 25 नवंबर 2021 से किया जा रहा है । जिसके लिए नगरपालिका चौक चौराहों में जागरूकता अभियान चला रही है स्वच्छता सम्मान में प्रतिभागी बनने एवं प्रतियोगिता के मापदण्डों के बारे में जानकारी दे रही है। लेकिन खुद स्वच्छता रखने में सफल नहीं हो पा रही है इतना बड़ा अमला होने के बाद भी नगरपालिका का उदासीन होना समझ से परे है।


नगर पालिका परिषद सिवनी के प्रशासक एवं छोटे बड़े नेता यदि इस ओर ध्यान दे दें तो शायद सिवनी की रेटिंग कुछ अच्छी आ सकती है।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post