Breaking

revanchal times new

म.प्र.शिक्षक संघ जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक सम्पन्न...



रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला छिन्दवाड़ा की जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशि कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष नंदकुमार शुक्ला के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार चौबे ,जिला सचिव संजय नागदवने तथा जिला कोषाध्यक्ष विकास डबली के सानिध्य में सम्पन्न हुयी। बैठक के पूर्व सर्वप्रथम माॅं सरस्वती की पूजन पश्चात् सरस्वती वंदना श्रीमति संगीता बेण्डे द्वारा प्रस्तुत की गयी। संगठन गीत श्रीमति गीता भारती द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक का संचालन जिला सचिव श्री संजय नागदवने द्वारा किया गया । बैठक में उपस्थित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के परिचय पश्चात् तिलक लगाकर सबका श्री एवन कुमार जैन ने स्वागत किया । बैठक में म.प्र.शिक्षक संघ के एजेण्डे के अनुसार शपथ विधि कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर निर्णय लिया शपथग्रहण समारोह दिनांक 05/12/2021 को आयोजित किया जायेगा तत्पश्चात् ,वार्षिक कैलेण्डर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छपाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । मप्र.शिक्षक संघ की वार्षिक सदस्यता 2021 के लिये रसीद बंदियों पर चर्चा कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिये सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया तथा सभी उपाध्यक्ष ने 100-100 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया एवं म.प्र.शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जिसमें जयभगवान सोनी हर्रई, शरद राय परासिया ,श्रीमति रत्ना शुक्ला परासिया ,भाऊराव मडके पांढुर्णा, तारेन्द्र मर्सकोले बिछुआ ,तिलकराम शेंडे चैरई का मनोनयन किया गया एवं नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ,सहसचिव ,कार्यकारिणी सदस्य को अपने दायित्व के निर्वहन हेतु विकासखण्डों का आवंटन किया गया । इस बैठक में नरूल हसन शेख ,गीता भारती,लक्ष्मीदास बोरकर ,सुशीला भारती ,एस.व्ही.जुमडे़ , जगदीश उइके ,श्रीमति संगीता बेण्डे ,राकेश कुमार मालवीय, तोरणलाल परतेती,अरविन्द शुक्ला ,एवन कुमार जैन ,तुलसीराम ठाकुर ,भाऊराव मड़के आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post