Breaking

revanchal times new

कोतवाली थाना प्रभारी ने की ताबड़तोड़ चलानी कार्यवाही..... मससड हो गए फुटपाथी सामान विक्रेता...



रेवांचल टाईम्स - जिले में धीरे धीरे व्यापारियों के द्वारा किये अतिक्रमण को लेकर की गई कार्यवाही अमित स्वीट्स फव्वारा चौक से जेल तिराहे तक शुक्रवार व अन्य वार को पैदल निकलना हो जाता दूभर।।

एक ही परिवार के लगाते है तीन चार से ज्यादा दुकान रोजाना बनते है झगड़े फसाद की दशा।।

12 दुकानदारों पर टी आई जगेत के निर्देशन में हुई चलानी कार्यवाही।


छिंदवाड़ा :- जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एएसपी संजीव उईके के एक महत्वपूर्ण आदेश जैसे कि जिले भर में हाट बाजार के दिन चलते राहगीर व ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा ना होवे इसके साथ ही आंतरिक व बाहरी यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होवे।।

इसी आदेश के पालन में छिंदवाड़ा कोतवाली कोतवाल सुमेरसिंह जगेत ने सीएसपी एम एल कुशवाह के मार्गदर्शन में फव्वारा चौक से जेल तिराहे पर शुक्रवार के दिन सैकड़ों फुटकर सामान विक्रेता चौपाटी पर ना बैठकर हाथथिलिया पर दुकान लगाकर हठधर्मिता से जगह घेर कर जाम लगाने से मानवजीवन के स्थानापन्न में बाधा उत्पन्न करते है।।

जिस परिपेक्ष्य में टी आई जगेत ने अपने स्टाफ के साथ सुचारू व सुगम यातायात व व्यावसायिक सुलभता को बिगाड़ते हुए सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर 12 दुकानदारों पर 34 (2) पुलिस अधिनियम के अधीन चलानी कार्यवाही की गई।।

पुलिस की इस जनहित कार्यवाही से दीगर अव्यवस्था बनाने वालों में हड़कंप थी।।

पहले भी दुकानदारों को रोड से नीचे दुकान लगाने की हिदायत भी दी गयी थी पर उनके कानों में जू तक ना रेंगी।।

थाना प्रभारी की पुनः अपील।।

कोतवाली थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों से निर्भीक होकर व्यवसाय करने के साथ ही यातायात व्यवस्था बनाने मे पुलिस को यथासंभव सहयोग प्रदान करने की अपील की है।।


Post a Comment

Previous Post Next Post