Breaking

revanchal times new

DJ की तेज आवाज से 63 मुर्गियों की हार्ट अटैक से मौत, फार्म मालिक ने दर्ज कराई FIR



ओडिशा। बालासोर जिले के नीलगिरी में एक अजीब मामला सामने आया है। जहां शादी में बज रहे कानफोडू डीजे और आतिशबाजी के कारण 63 मुर्गियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पॉल्ट्री फार्म के मालिक रंजीत कुमार परीदा ने इसकी शिकायत थाने में की है।


खबरों के मुताबिक रविवार की रात 11 बजे एक बारात उनके पॉल्ट्री फार्म से गुजर रही थी। इस दौरान शादी में कानफोड़ू डीजे बजाया जा रहा था। इतना ही नही जमकर आतिशबाजी भी की जा रही थी। उन्होंने बैंड बजाने वालों से आवाज कम करने की अपील भी की, लेकिन बारात में शामिल कुछ लोग उनसे झगड़ा करने लगे। पालक के होश तब उड़ गए जब वे सुबह फार्म के अंदर घुसे और भारी संख्या में मुर्गा-मुर्गी मृत पड़े थें।

डॉक्टर ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई मुर्गी पालक का कहना है कि जब उन्होने एक डॉक्टर से मौत की वजह पूछी तो उसने बताया कि हार्ट अटैक से मुर्गियों की जान चली गई। मुर्गा-मुर्गियों की मौत पर पालक शादी वाले घर मुआवजा मांगने पहुंच गया, लेकिन मुआवजा देने से इनकार कर दिए। जिसके बाद वे आयोजकों के खिलाफ नीलगिरी थाने में शिकायत की।

Post a Comment

Previous Post Next Post