रेवांचल टाइम्स - मंडला 26 नवंबर संविधान दिवस को प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला खम्हरिया के द्वारा संयुक्त रुप से बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
शाला के अतिथि शिक्षक प्रहलाद झरिया ने बताया है,कि जनजाति बाहुल्य ग्राम खम्हरिया के माध्यमिक और प्राथमिक दोनों विद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार 26 नवंबर को नित्य की तरह प्रार्थना के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया गया।इसके बाद दोपहर 1:30 बजे प्राथमिक और माध्यमिक शाला परिवार के द्वारा संयुक्त रूप से संविधान दिवस को बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया ।
दोनों शालाओं के विद्यार्थियों,शिक्षको़ और ग्रामीणों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर उद्देशिका के अनुसार समाज में व्यवहार करने का संकल्प भी लिया। संस्था प्रधान जन शिक्षक नरेश पटैल एवं मुकेश शिवरे ने संविधान को लोकतंत्र की धरोहर बताते हुए संक्षिप्त में व्याख्या भी की। अतिथि शिक्षक प्रहलाद झरिया एवं प्रशांत मार्को ने भी उद्देशिका को सरल शब्दों में बच्चों को समझाया।अतिथि शिक्षक एवं शांति सद्भावना मंच के जोनल कोर्डीनेटर पी.डी.खैरवार ने शांति सद्भावना मंच के द्वारा तैयार संविधान किट संस्था को भेंटकर संविधान की राह पर सदा चलते रहने और संविधान के महत्त्व को जन जन तक पहुंचाने की सभी से अपेक्षा की है,कि संविधान की उद्देशिका जैसे महत्वपूर्ण संदेश का वाचन पूर्व की तरह नित्य प्रार्थना के अवसर पर किये जाते रहना चाहिए। जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रनार्माता के रूप में आगे बढ़ने में मदद मिल सकते इस अवसर पर संस्था प्रधान नरेश पटैल,शिक्षक स्टाफ प्रहलाद झरिया,प्रशांत मार्को एवं ग्रामीण गनेशी भवेदी,कुंती शिवरे,कोमल महिला स्व सहायता समूह सदस्य सामिल हुए
No comments:
Post a Comment