Breaking

revanchal times new

विद्यालय के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण





रेवांचल टाइम्स:- शिक्षा के साथ साथ छात्र/छात्राओं को जीवन कौशल शिक्षा के साथ ही खेती किसानी के क्षेत्र में रुचि लेने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ के संस्था प्रमुख जी.पी.अग्रवाल के मार्गदर्शन पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण हेतु परबायलिंग उद्योग गंगेरुआ ट्रेड का भ्रमण कराया गया जहाँ पर छात्र/छात्राओं को कृषि उधमिता, कौशल उन्नयन, विभिन्न प्रजातियों के धानों की किस्मों, फसलों की उन्नतशील प्रजातियों ,फसलों में लगने वाली किट, उत्पादन की जैविक तकनीक व पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी तथा खरपतवार नियंत्रण की जैविक विधि भी बताई गई।

उक्त भ्रमण दल में छात्र/छात्राओं सहित व्यावसायिक प्रशिक्षक गजेंद्र चौधरी,अनिल राहंगडाले,रविन्द्र कुमार पटले, श्रीमती प्रभा बिसेन आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post