Breaking

revanchal times new

छात्र/छात्राओं व शिक्षको द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश रैली निकाली गई

 



वोट मैं अपना देकर आया चुनकर है सरकार बनाया

जाएँ वोट,डालने जाएं अपना वोट काम पर लाये


रेवांचल टाइम्स - आज दिनांक 26 नवम्बर को निर्वाचन साक्षरता क्लब शास.उच्च.माध्यमिक विद्यालय गंगेरुआ के छात्र/छात्राओं व शिक्षको द्वारा संस्था प्रमुख जी.पी.अग्रवाल के मार्गदर्शन पर मतदाता जागरूकता संदेश रैली का आयोजन किया गया।संस्था प्रमुख जी.पी.अग्रवाल द्वारा छात्र/छात्राओं को मतदान का महत्व समझाकर कहा कि लोकतंत्र में मत सबसे बड़ी शक्ति होती हैं।

जरूरी हैं कि हम अपने मत का उपयोग सोच समझकर राष्ट्र और समाज के हित मे करे।

तत्यपश्चात छात्र/छात्राओं व शिक्षको द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश रैली निकाली गई जो विद्यालय से निकलकर मुख्यमार्ग का भ्रमण करते हुए विद्यालय में आकर समाप्त हुई।उक्त रैली में छात्र/छात्राओं द्वारा बैनर पोस्टरों व नारों के माध्यम से मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने का संदेश दिया।


इस अवसर पर समस्त शाला परिवार व छात्र/छात्राएं सम्मलित हुए।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post