Breaking

revanchal times new

1 दिसंबर से इन 4 बदलाव के लिए तैयार हैं आप, जानना है जरूरी




रेवांचल टाइम्स : केन्द्र सरकार 1 दिसबंर से कई बड़े बदलाव करने जा रही है। उसी में से एक बड़ा बदलाव गैस सिलेंडर के दामों में भी होने जा रहा है। खबर आ रही है कि, 1 दिसंबर से गैस सिलेंडर के दाम कम हो सकते हैं। जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।
सिलेंडर होगा सस्ता

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर को लेकर बैठक करती है। जिसमें दाम कम होने पर चर्चा होती है। इस बार भी यह बैठक होगी, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि, 1 दिसंबर से सिलेंडर के दाम कम हो सकते हैं।
पेंशन वाले ध्यान दें

इसके अलावा बैंकिंग और पेंशन से संबंधित कुछ नियम भी बदलने जा रहे हैं। जिनके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है।आधार को लिंक करने की समयसीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी थी। अगर आपने ये काम नहीं किया है तो करा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो अंशधारकों के खाते में पीएफ जमा नहीं हो पाएगा और न ही वह निकल सकेंगे।
कर्मचारी का प्रीमियम जमा

इसके साथ ही 30 नवम्बर के बाद से कर्मचारी का प्रीमियम जमा नहीं हो सकेगा और सात लाख रुपये तक के बीमा कवर के लाभ से वह वंचित हो जाएंगे। अगर अभी तक आपने ऐसा नहीं किया है तो जरूर करा लें। इससे आपको बड़ा फायदा होगा।
सरकारी पेंशनर्स जीवन पत्र जमा कराएं

सरकारी पेंशनर्स को जीवन पत्र 30 नवंबर तक जमा कराना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी। अगर आपने लोन लिया हुआ है तो एक बार बैंक से इस विषय पर संपर्क करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post