रेवांचल टाईम्स - मंडला पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के थाना प्रभारियों में फेर बदल की गई है। पुलिस
अधीक्षक कार्यालय द्वारा रविवार को जारी आदेश में प्रशासनिक दृष्टिकोण से अग्रिम आदेश पर्यन्त अस्थायी तौर पर स्थानांतरित कर पदस्थ किये जाने की बात कही गई है। जारी आदेशानुसार निरीक्षक राजेन्द्र मोहन दुबे थाना नैनपुर से थाना खटिया, निरीक्षक नीलेश दोहरे थाना कोतवाली से थाना बम्हनी, निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे थाना बम्हनी से थाना कोतवाली, निरीक्षक सुरेश सोलंकी थाना खटिया से थाना निवास, निरीक्षक आलोक सोनी थाना अंजाक से नियंत्रण कक्ष मण्डला, निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर रक्षित केन्द्र से थाना अजाक मण्डला एवं सुभाष चन्द्र बघेल थाना निवास से थाना नैनपुर स्थानांतरित किये गए हैं।
Tags
india
madhya madhya pradesh
mandla
Mandla Superintendent of Police
Top
Transfer of station in-charges