रेवांचल टाइम्स अंजनियां दीपावली के दौरान मंडला पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने -अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया हैं। इसी तारतम्य में अंजनिया पुलिस के द्वारा जगह-जगह जुआरियों की तलाश कर कार्यवाहीया की जा रही है, आज दिनांक 5.11. 2021 को चौकी प्रभारी अंजनिया को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अंजनिया में महावीर चौक के पास कुछ जुआरी हार-जीत का दाव लगाकर रुपयों-पैसों से जुआ खेल रहे हैं, सूचना प्राप्त होते ही अंजनिया पुलिस द्वारा महावीर चौक के पास पहुंचकर देखा, तो कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे, जो पुलिस को अपनी ओर आते देख भागने लगे, पुलिस के द्वारा घेराबंदी करके दबिश देकर आरोपी 1. बृज किशोर पटेल पिता प्रदीप कुमार पटेल उम्र 28 साल निवासी महावीर चौक अंजनिया, 2. आरोपी विजय पटेल पिता रोहिणी पटेल उम्र 40 साल निवासी महावीर चौक अंजनिया, 3.आरोपी राकेश पिता श्री धनेश्वर दत्त झा उम्र 45 साल निवासी शीतल चौक अंजनिया को पकड़कर आरोपियों के कब्जे से ₹800 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए हैं, उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर एसडीओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी बम्हनी आशीष कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौधरी, महिला प्रधान आरक्षक विभा खान, आरक्षक राजेश अहिरवार, राम प्रसाद नेताम, अशोक कुमार, इसरार खान, सुनील ठाकुर, सैनिक टी.टी. जंगेला के द्वारा की गई है.
Friday, November 5, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
अंजनिया पुलिस ने जुआ फड़ पर मारा छापा तीन आरोपी गिरफ्तार
अंजनिया पुलिस ने जुआ फड़ पर मारा छापा तीन आरोपी गिरफ्तार
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment