ग्राम जोबगा निवासी धनसो बाई (50) और शिव प्रसाद (45) के मकान आमने-सामने हैं। शुक्रवार सुबह ग्रामीण उधर से निकले थे तो महिला का शव घर के बाहर पड़ा हुआ था। शिव प्रसाद का शव भी उसके घर के बाहर खाट पर पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है।
युवक के सिर पर मिले चोट के निशान
पुलिस ने बताया कि युवक शिव प्रसाद के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आसपास खून बिखरा हुआ था। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रहे हैं। महिला की हत्या कैसे की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
No comments:
Post a Comment