Breaking

revanchal times new

हमारा विद्यालय विदाई समारोह




रेवांचल टाइम्स - आज दिनांक 23 नवम्बर को शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ में  नव नियुक्त शिक्षिका श्रीमति शिवांशु सोनी( भौतिक शास्त्र) उच्च.माध्य,शिक्षक को भावभीनी बिदाई दी गई।

ज्ञात हो कि श्रीमती सोनी विगत 8 अक्टूबर 2021 से विद्यालय में नियुक्त हुई थी तथा अभी हाल ही में आपकी पुनः नई नियुक्ति सिवनी के समीप बोरदई विद्यालय में हुई जिससे श्रीमती सोनी ने गंगेरुआ विद्यालय से त्याग पत्र देकर नवीन विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करेगी।

इस अवसर पर श्रीमती सोनी ने अपने अल्प समय मे विद्यालय में बिताए समय को याद करते हुए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रमुख जी.पी.अग्रवाल, पी.सी.गोदुडे, एस.के चौरसिया सहित समस्त स्टॉप उपस्थित था।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post