Breaking

revanchal times new

काँसखेड़ा में किसान की फसल जल कर हुई ख़ाक... प्रशासन पहुंचा मौके पर




रेवांचल टाइम्स  - मंडला जिले के बिछिया तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम कुम्हर्रा में एक गरीब किसान की धान के बंडे में लगी आग के कारण से फसल जलकर खाक हो गई प्राप्त जानकारिनुसार आज सुबह 8 से 11 बजे तक अंजनिया विधुत विभाग द्वारा मेंटेनेंस का कार्य रखा गया था जिस कारण से अंजनिया फीडर बंद रखा गया था जिसके चलते अंजनिया के अंतर्गत आने वाले सभी गाँव की विधुत सप्लाई बंद कर रखी गई थी परन्तु गरीब किसान का दुर्भाग्य ही कहे कि आज 11 बजे करीब किसान की धान की फसल के रखे हुए बंडे में अज्ञात कारणों से आग लग गई  जिसके चलते गरीब किसान की लगभग 4 एकड़ की धान की फसल जल कर खाक हो गई। घटना की जानकारी लगते ही जब विधुत विभाग के सीनियर अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी गई तो विधुत विभाग द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत ही लाइट चालू की गई।


जिससे किसान की और रखी हुई फसल जलते जलते बच गई।


घटना की जानकारी अंजनिया नायाब तहसीलदार सुश्री शीतल चंद्रवंशी ओर चौकी प्रभारी राजपूत जी को दी गई,अंजनिया चौकी प्रभारी भी तुरंत ही घटना की जानकारी पाकर मौके स्थल पर पहुँच कर  किसान की रखी हुई फसल में लगी आग को गाँव वालों के साथ मिल कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post