Breaking

revanchal times new

बस और ट्रक आमने- सामने की टक्कर से लगी आग, 11 की मौत कई घायल





रेवांचल टाइम्स।बाड़मेर. पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर (Barmer) जिले के पचपदरा इलाके में आज बड़ा हादसा हो गया. यहां बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई. बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर हुई इस भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग (Fire) लग गई. 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है।

बस में 25 यात्री सवार थे
जानकारी के अनुसार हादसा बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना इलाके के भांडियावास गांव के पास सुबह करीब 11.30 बजे हुआ. यहां बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे के समय बस में करीब तीन दर्जन सवारियां थी. घटना की जानकारी मिलते ही पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायर बिग्रेड को बुलाकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किये. हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया है. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं.


भांडियावास के पास हुई आमने सामने की टक्कर
पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डागा के मुताबिक आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है. अब रेस्क्यू कर बस में फंसी यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है. बस बालोतरा से जोधपुर की तरफ जा रही थी. इस दौरान भांडियावास के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में बस को टक्कर मार दी जिससे यह भीषण हादसा हो गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post