रेवांचल टाइम्स :कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए की जिले की सभी पंचायतों में 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं मैदानी अमला समारोह के आयोजन संबंधी सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने भोपाल में आयोजित हो रहे जनजाति गौरव दिवस के मुख्य समारोह में मंडला जिले से जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जनजातीय प्रतिनिधियों के परिवहन, खानपान, जरूरी फोन नंबर, परिचय पत्र, रुकने की व्यवस्था सहित सभी इंतजामों के लिए पर्याप्त समन्वय सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर मीना मसराम सभी एसडीएम तहसीलदार तथा संबंधित उपस्थित थे।