Breaking

revanchal times new

बुधवार तक राजस्व प्रकरणों का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें- हर्षिका सिंह

 



कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

 

रेवांचल टाइम्स :12 नवम्बर 2021 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण करें। इसी प्रकार बुधवार तक राजस्व प्रकरणों का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित प्रकरणों का भी राजस्व अधिकारी लगातार एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी तहसीलदार एवं राजस्व अमले को वसूली की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सभी राजस्व अधिकारी दिए गए लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वसूली के कार्य में प्रगति नहीं मिलने पर संबंधितो की सैलेरी रोकने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने 2 से 5 साल तक के अतिक्रमण वाले केस की प्रक्रिया पर निर्देश देते हुए उनका निराकरण सुनिश्चित करने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post