Breaking

revanchal times new

एसडीएम ने देर रात कार्यवाही में दो हाईवा पकडे अग्रिम कार्यवाही के लिए माईिंनग भेजा

 




 रेवांचल टाइम्स शहपुरा .. सोमवार की देर रात एसडीएम काजल जावला आईएएस शहपुरा ने ताबडतोड कार्यवाही करते हुए दो हाईवा को ओव्हर लोड परिवहन व अन्य जगह की टीपी व अन्य जगह डम्प के लिए पकडा और अग्रिम कार्यवाही के लिए माईिंनग को भिजवाया जिसमें मंगलवार को माईनिंग अधिकारी ने मौके पर थाना परिसर में खडी गाडियो को आकर देख कार्यवाही की ,मामले में बताया गया कि एसडीएम शहपुरा काजल जावला और तहसीलदार शहपुरा अम्रत लाल धुर्वे रात्रि दस बजे के करीब नगर से 15 किलोमीटर दूर स्थित उमरिया रोड पर कछारी ग्राम में दो हाईवा को रूकवाया जिसमें तय मात्रा से अधिक रेत भरी हुई थी साथ ही टीपी की कहीं और की थी साथ ही रेत कहीं और अन्यत्र डंप के लिए जा रही थी जिसके बाद एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर पंचनामा बना दोनो हाईवा को जप्त कर थाना परिसर मेंं खडे करवाया । मामले में बताया गया कि  हाईवा क्रमांक एमपी 20 एच 9018 और एमपी 52 एच 0448 मात्रा से अधिक रेत भरी पाई गई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post