रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विवेक शुक्ला को जिला इकाई में जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
वही मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के त्रिवार्षिक चुनाव उमाशंकर अग्रवाल नरसिंहपुर चुनाव अधिकारी, एवम अनिल कुमार सिंह अनुपपुर के पर्यवेक्षण में निर्विघ्नं सम्पन्न हुए जिसमें जिलाशिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता बर्बे,विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुई । सम्भयगीय अध्यक्ष असीम गैतम एवम नरसिहपुर जिला अध्यक्ष अंचल शर्मा जी के निर्देशन में सभी विकास खंड के पदधिकारियो द्वारा विवेक शुक्ला जी को सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित किया गया। सचिव पद में योगेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष पद मे सोपातराम कुर्वेती, उपाध्यक्ष पद में श्रीमती इंद्रा सिंगरोले, निरंजन कुमार साहू, उपसचिव पद में श्रीमती सुरेखा बैस, उमाकांत शुक्ला, निर्विरोध निर्वाचित हुए । शिक्षक संघ के चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष में किये जाते हैं । जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुई शिक्षक हित में काम करने के लिए शुभकामनाएं दी गयीं । श्री विवेक शुक्ला के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर समस्त शिक्षको मे खुशी की लहर व्याप्त है।
असीम गौतम
सम्भयगीय अध्यक्ष जबलपुर संभाग
No comments:
Post a Comment