BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Kartik Purnima 2021: आज है कार्तिक पूर्णिमा, इन मंत्रों का जाप, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 19, 2021

Kartik Purnima 2021: आज है कार्तिक पूर्णिमा, इन मंत्रों का जाप, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद



Kartik Purnima 2021: हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है. इस दिन देव दीपावली (Dev Deepawali 2021) भी मनाई जाती है और (Kartik Purnima 2021) कई लोग व्रत-उपवास भी करते हैं. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर, शुक्रवार यानि (Dev Deepawali 2021 Puja) आज के दिन मनाई जा रही है. (Kartik Purnima 2021 Date) कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है और (Lord Laxmi) मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन होता है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन-से मंत्रों का जाप करना चाहिए.


मां लक्ष्मी का बीज मंत्र
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप करना चाहिए और इसके लिए कमल गट्टे की माला का उपयोग करें.
ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।

सौभाग्य प्राप्ति का मंत्र
मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप तिल के तेल का ​दीपक जलाकर किया जाता है और इससे धन, संपत्ति व सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

इस मत्रं से दूर होगी धन की समस्या
मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और यदि आप धन की समस्या से जूझ रहे हैं तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करें.
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।

लक्ष्मी जी का मनोकामना पूर्ति मंत्र
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.
श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

No comments:

Post a Comment