रेवांचल टाईम्स - भारतीय सिंधी संगम द्वारा कार्तिक पूर्णिमा 19 नवम्बर 21 को सायं 6.30 से 8.30 पूज्य संत बाबा हिम्मत सिंह दरबार, गुरुद्वारा, नईदिल्ली के गद्दीनशीन संत श्री सुखदेव सिंह जी के आशीर्वचन एवं शबद कीर्तन द्वारा गुरु पर्व की सभी को बधाइयां, सेलिब्रेशन के वर्चुअल आयोजित कार्यक्रम में संस्था के ज़ूम वेबिनार मंच पर शामिल होने के लिए आप सभी सामाजिक भाई बहनों सहित राष्ट्रीय/प्रादेशिक संस्थाएं/जिला पंचायते सादर आमंत्रित हैं, हर्ष के साथ सुचित किया जा रहा है कि इसी वर्ष आयोजित सर्वसंस्था होली मिलन एवं सिंधी भाषा दिवस 10 अप्रैल 21 के संयुक्त सिंधी महासम्मेलन में शामिल अनेकों संस्थाओं की सहमति एवं संयुक्त महासंगठन के संयोजक डॉ. गुरुमुख जगवानी जी, जलगावँ (पूर्व राज्यमंत्री, महाराष्ट्र) के द्वारा घोषित व (भारतीय सिंधी संगम के तत्वाधान में) सिंधी समाज के सहयोगार्थ संयुक्त "महासंगठन" फेडरेशन,के स्वीकृति पश्चात इंदौर, मध्यप्रदेश के सांसद महोदय श्री शंकर लालवानी जी को पहले ही अध्यक्ष मनोनित किया जा चुका है,विदित हो कि (इस महासंगठन,यूनाइटेड सिंधी फेडरेशन) के संचालन हेतु जिम्मेदार सदस्यों की एडहॉक वर्किंग कमेटी का चयन एवं घोषणा का निर्णय भी आप सभी संस्था प्रतिनिधियों के सामुहिक सहमति से इसी शुभ अवसर पर लिया जा सकता है । ताकि एडहाक कमेटी की नियुक्ति पश्चात सर्व सिंधी समाज हितकारी संयुक्त महासंगठन (यूनाइटेड सिंधी फेडरेशन) द्वारा तीव्र प्रयास से आवश्यकतानुसार सामाजिक सेवा कार्य को गति प्रदान की जा सके, शामिल होने को अनेक संस्थाओं की सहमति प्राप्त हुई है, अतः आप सभी महानुभावों की उपस्थिति भी प्रार्थनीयं है, समाज सेवाकार्य हेतु समर्पित महत्वपूर्ण महासंगठन बैठक में गुरुपर्व के शुभ अवसर पर आपसभी संस्थाओं एवं भाई बंधुजन के दर्शन, उपस्थिति एवं सहयोग आपेक्षित है । कार्यक्रम आयोजक संस्था भारतीय सिंधी संगम की कार्यकारिणी टीम सहित रा.सहअध्यक्ष ओमप्रकाश अठवानी व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस असरानी एवं महासंगठन अध्यक्ष महोदय श्री शंकर लालवानी जी सहित शामिल अनेंको संस्थाओं एवं संयोजक डॉ गुरुमुख जगवानी के निर्देशन में महासंगठन बैठक आयोजन का निर्णय लिया गया । आपकी उपस्थिति एवं सहयोग ही सामाजिक एकजुटता एवं महासंगठन की ताकत एवं सफलता है ।
भारतीय सिंधी संगम द्वारा प्रकाश पर्व महोत्सव एवं सर्व संस्था सिंधी महासंगठन बैठक...
bydigital bharat
-
0