रेवांचल टाइम्स.. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुरा काजल जावला के द्वारा लगातार माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है इसी के तहत उमरिया रोड में सुहगी ग्राम में स्थापित रेत स्टॉक यार्ड में छापेमार कार्यवाही की गई जिसमे कई अनियमितताएं पाई गई रेत स्टॉक यार्ड में किसी भी प्रकार के ऐसे दस्तावेज नहीं पाए गए जिससे यह साबित हो सके की की स्टॉक यार्ड में कितनी रेत आई और कितनी गई इस पूरे मामले का एक भी रिकॉर्ड संधारित नहीं मिला इसके बाद एसडीएम काजल जावला ने टिकरा खमरिया गिट्टी बोल्डर स्टॉक यार्ड में जाकर निरीक्षण किया तो यहां पर भी पत्थर और गिट्टी का ना तो लेखा-जोखा मेला और ना ही किसी प्रकार का रजिस्टर संधारित मिला जिसके बाद तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे और आर आई के द्वारा मौका पंचनामा जांच बनाया गया साथ ही माइनिंग के अधिकारियों को इस पूरे मामले की सूचना दी गई इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी एसडीएम काजल जावला ने बताया इस तरह की कार्यवाही आगे भी चलते रहेंगे वाह किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ
No comments:
Post a Comment