Breaking

revanchal times new

जिला पशु चिकित्सक अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वालों दे रहे है मानसिक प्रताड़ना...




रेवांचल टाईम्स - महिला पशु चिकित्सक दीपिका वरकडे के द्वारा 2 वर्षों से बरती  जा रही है अनियमितता

बालाघाट जिला पशु चिकित्सक अधिकारी के द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है इस संबंध में ग्राम मोहझरी तहसील लांजी निवासी सुरेश भगत के द्वारा बताया गया कि ग्राम मोहझरी मैं पशु चिकित्सक अधिकारी दीपिका वरकडे के द्वारा बरती गई अनियमितता की शिकायत जिला कलेक्टर महोदय को जनसुनवाई में लिखित शिकायत प्रस्तुत किया गया था की उक्त महिला पशु चिकित्सक अधिकारी ग्राम मोहझरी मैं करीब 2 वर्ष वर्षों से पदस्थ है किंतु इनके द्वारा भारी अनियमितता बरती गई एवं ग्राम में किसानों से कभी संपर्क नहीं किया गया जिसके चलते करीब 2 माह पहले ग्राम के 10 किसानों के पशु एवं बकरियां मर गए थे क्योंकि उक्त महिला पशु चिकित्सक अधिकारी के द्वारा किसानों को सही जानकारी एवं दवाइयां उपलब्ध नहीं कराया गया इसी के चलते किसानों के साथ हादसा हुआ था इसी प्रकार ग्राम उमरी में भी करीब ग्राम के 15 किसानों के बकरियां मर चुके थे जिसके चलते सुरेश भगत के द्वारा कलेक्टर बालाघाट जनसुनवाई में लिखित शिकायत प्रस्तुत किया गया था जिसकी जांच जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा किया जाना था किंतु जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा उक्त महिला अधिकारी से सांठगांठ कर वास्तविक जांच ना करते हुए शिकायतकर्ता को बार-बार फोन लगाकर मानसिक प्रताड़ना दिया जा रहा है इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि जांच अधिकारी के द्वारा मैडम को बचाने के चक्कर में है इसलिए मुझे सीएम हेल्पलाइन शिकायत वापस करने के लिए मजबूर किया जा रहा है बता दें कि पशु चिकित्सक अधिकारी दीपिका वरकडे के द्वारा जिला स्तर से पदस्थ ग्राम में सेवाएं दे रही थी जबकि शासन का निर्देश है कि जो अधिकारी जहां पर पदस्थ है उसी ग्राम में निवास कर शासन की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिलाया जाए किंतु ऐसा नहीं किया गया आज भी महिला पशु चिकित्सा अधिकारी दीपिका वरकडे को ब्लॉक स्तर का प्रभार दिया गया है किंतु आज भी पदस्थ स्थान पर रह कर सेवा नहीं दे पा रही है आखिर ऐसा क्यों


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post