Breaking

revanchal times new

आज भी जारी है बिना गारंटी के लोगों को 3 से 4 महीने में डबल पैसे बनाने का धंधा...



  रेवांचल टाईम्स - आखिरकार किसने दी परमिशन 3 से 4 माह बाद पैसे वापस करने का दावा कर्मचारी वेतन पर रखकर किया जा रहा धड़ल्ले से काम, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

           बालाघाट यूं तो नामी-गिरामी कंपनियां लोगों से आरडी के रूप में पैसे लेकर 5 से 10 साल में डबल लौटाने का दावा कर पैसे जमा करवाती है। लेकिन ऐसी कंपनियां भी पैसे लौटाने में फेल होकर रफू चक्कर हो गई है। जिसका दंश जिले में हजारों लोगों को अभी तक भुगतना पड़ रहा है। इन सबके बावजूद  लांजी तहसील में फिर से कुछ इसी तरह का काम तिड़के ब्रदर्स रियल स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड हार्डवेयर के भाड़े पर रखे गए कर्मचारियों द्वारा  गांव-गांव में जाकर करवाने का क्रम शुरू है।  जो लोगों को 3 से 4 माह में डबल पैसे वाला प्रलोभन  देने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि इस तरह का कार्य करने का कौन से अधिकारी ने इन्हें परमिशन दी है जो कि बैनर पोस्टर लेकर ग्रामीण अंचल में जाकर लोगों को लालच देकर पैसे वसूलने का काम करने में लगे हुए है।लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हो रहे इस गोरखधंधे को गंभीरता से नहीं लिया जाना क्षेत्रीय अधिकारियों की उदासीनता और घोर लापरवाही को दर्शाता है। इसके पूर्व में कई दर्जनों चिटफंड कंपनियों द्वारा ग्रामीणों से लाखों रूपये डबल करने के नाम पर लेकर फरार हो चुकी है। उसके बाद भी नए नए फंडे लेकर लोगों को फंसाने का काम किया जा रहा है। खास बात यह है कि तिडके ब्रदर्स रियल स्टेट के नाम पर काम चालू कर भोले भाले लोगों को चंद पैसों में कर्मचारी के रूप में रखकर लोगों को प्रलोभन देने का काम करवाया जा रहा है।


 ग्राम डोरली बोलेगांव में ब्रांच होने का कर रहे दावा


लांजी नगर के जागरूक लोगों ने बताया कि तिड़के ब्रदर्स रियल स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड हार्डवेयर के कर्मचारी गांव में जाकर लोगों को बता रहे हैं कि 3 से 4 माह में डबल पैसा करके दिया जाएगा, इसके लिए उन्हें आरडी या फिर एकमुश्त जमा उनके कंपनी में जमा कर दें। यह काम कर्मचारियों द्वारा बैनर पोस्टर लेकर किया जा रहा है। बता दें कि इस काम को करने के लिए इन्हें सरकार द्वारा गांव में जाकर लोगों को लूटने की परमिशन तो नहीं दी होगी। इसके बाद भी तिड़के ब्रदर्स के कर्मचारी गांव में भोले भाले लोगों को प्रलोभन दे रहे हैं। ऐसे में जो चिटफंड कंपनियां लोगों का पैसा लेकर भागी है वहीं कंडीशन भी दोबारा दोहराई जा रही है जिले में इस तरह का पहला मामला है जो कि गांव में जाकर लोगों को रियल स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड हार्डवेयर के नाम पर आरडी और एकमुश्त पैसे डबल कर देने की बात को लेकर वसूला जा रहा है। इस तरह के मामले को जल्द ही जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में नहीं लिया गया तो हजारों लोगों को एक साथ बड़ा चुना लगने से रोका नहीं जा सकता है।


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post