Breaking

revanchal times new

15 से जिलें की सभी आंगनवाड़ी में फिर आएगी रौनक। पीले चावल डाल रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।

 



रेवांचल टाईम्स–शासन के निर्देशानुसार सोमवार 15 नवम्बर से ज़िले की समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों को पुनः खोला जाना है, अब तक आंगनवाड़ी केंद्रों से 3 से 6 वर्ष के बच्चो को रेडी टू ईट खाद्यान्न वितरित किया जा रहा था, पुनः आंगनवाड़ियों की सेवाएं प्रारंभ करते हुए, आंगनवाड़ियों में मेनू अनुसार 3 से 6 वर्ष के बच्चो को नाश्ता एवं गर्म पका भोजन वितरित होगा।


कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देश अनुसार 15 नवम्बर से जिले की सभी 2134 आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए विशेष भोज आयोजित किया जाएगा। सभी बच्चों को आइये आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।आंगनवाड़ी को साफ स्वच्छ कर, गुब्बारे आदि लगा कर ,बच्चों एवम अन्य हितग्राहियों के लिए पुनः प्रारंभ किया जाएगा।इस संबंध में समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर जाकर पीले चावल डाल के बच्चों एवं अन्य हितग्राहियो को आमंत्रित किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post