BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिंगारपुर में भरा मडई मेला में जमकर थिरकी अहीरों की टोली... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 14, 2021

सिंगारपुर में भरा मडई मेला में जमकर थिरकी अहीरों की टोली...






रेवांचल टाईम्स - विकासखंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर में 13-14 नवंबर 2021 दिन शनिवार-रविवार को मड़ई मेला का आयोजन किया गया। बता दें कि प्राचीन परंपरा के अनुसार दीपावली के दूसरे दिन से ही अहीरों ने ग्राम के सभी घरों में पारंपरिक तरीके से नृत्य किया जाता है। जिसको नागरिकों के द्वारा आनंद उठाया गया। दिवारी नृत्य देखने वालों को लगता है जैसे कोई जंग का मैदान हो। हाथों में लाठियां, रंगीन नेकर के ऊपर कमर में फूलों की झालर, पैरों में घुंघरू बंधे जोश से भरे यह नौजवान यादव वंश के लोगों ने नृत्य खेलते हुए परंपरागत ढंग से दीपो उत्सव मनाते हैं। इसी तारतम्य में सिंगारपुर मडई मेला में चंडी माता की पूजा की गई एवं अहीर जो यादव वंश के लोग हैं। वे नृत्य करते हुए नजर आए। उन्होंने मडई में अपने कला का प्रदर्शन कर एक दूसरे से लाठियां भांजते हुए अपना करतब दिखाएं। तत्पश्चात सभी अहीर, पंडा- पुजारी ने चंडी माता की पूजा कर माता जी की चक्कर लगाते हुए अपनी मडई ब्याहने का कार्यक्रम संपन्न किये। चंडी माता के पंडा हल्केराम  भारतीया ने बताया कि हम सिंगारपुर मडई में हमारे पूर्वजों द्वारा यहां चंडी माता की पूजा की जाती है। पूर्वजों की प्रक्रिया को हम निरंतर बनाए रखने के लिए हम भी सिंगारपुर मडई का पंडा के रूप में काम करते आ रहे हैं।

प्रमोद यादव ने बताया कि हम हमारे पूर्वजों द्वारा सिंगारपुर में मडई ब्याहने के लिए आते थे। पूर्वजों के इस परंपरा को हम भी निभाते हुए सिंगारपुर मडई में बाल बच्चों सहित चंडी माता की पूजा करने एवं ब्याहने के लिए आते हैं। सिंगारपुर मडई जोकि इस क्षेत्र का सबसे बडी मड़ई मेला माना जाता है। इसलिए इस मडई में आसपास के ग्रामों से अहीर पंडा एवं ग्रामीण जन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचते हैं एवं मडई में चंडी माता का पूजा पाठ एवं  आनंद मनाते हैं।

प्रथम दिवस में किराना, बर्तन,कपड़े,जेवर सहित अन्य सामग्रियों का नहीं हुई बिक्री, माउस बैठे हुए थे दुकानदार

सिंगारपुर मडई में कुछ दुकानदारों का सामग्री की बिक्री नहीं हुई दुकानदार मायूस बैठे हुए थे। दुकानदारों ने बताया कि दूसरे दिन सामानों की बिक्री होगी क्योंकि लोग प्रथम दिवस में घूमने के हिसाब से आते हैं। दूसरे दिन ही खरीदारी करते हैं। प्रथम दिवस में सिर्फ मिठाई, गन्ने एवं खिलौना की जमकर बिक्री हुई एवं दूसरे दिन सभी दुकानदारों की बिक्री हुई जो प्रथम दिन माउस बैठे हुए थे।

महिला पुरुष बच्चों ने जमकर करी खरीदारी

 वही महिलाओं पुरुषों व बच्चों ने मिठाई, गन्ने, खिलौने,सोने- चाँदी के जेवर एवं अन्य सामग्री की खरीदी किये। मडई में आये लोगों ने महंगाई का रोना रोते हुए बताये। क्योंकि सभी सामग्रियों का महंगाई अधिक रहा जो अधिक खरीदी करने की वजाए है कम सामानों की खरीदारी की गई।

पुलिस प्रशासन का रहा पुख्ता इंतजाम सिंगारपुर मडई में मोहगाँव थाना पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम रहा। मडई में किसी भी प्रकार की घटनाएं घटित नहीं हुई। इस प्रकार से सिंगारपुर की मड़ई शांति पूर्वक संपन्न हुई।

No comments:

Post a Comment