थाना प्रभारी घमापुर श्री जी.आर. चंद्रवंशी ने बताया कि दिनांक 23-11-21 की रात्रि में रूपेश कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी चाचा किराना स्टोर्स के पास घमापुर को बहोशी हालत में विक्टोरिया अस्पताल मे लाये जाने एवं जिसे डाक्टर द्वारा चैक कर मृत घोषित कर देने की सूचना पर विक्टोरिया अस्पताल पहुॅची पुलिस केा मनोज तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी चाचा किराना स्टोर्स कैलाश नगर स्कूल के पास ने बताया कि दिनंाक 23-11-21 की रात संदीप शुक्ला के यहां मंगल पराग ग्राउण्ड में शादी की पार्टी थी शादी में वह अपने दोस्त विनीत केवट, रूपेश कुशवाहा , रोहित कुशवाहा , साई बुसेल तथा सोनू मौर्य के साथ घर से पैदल जा रहा था तभी संदीप शुक्ला के घर के सामने रोड में साई बुसेल के मोबाइल में फोन आया तो साई ने बताया कि राज रजक घर में बुला रहा है तो हम सभी लोग वहां पास में स्थित राज रजक के घर के सामने पहुचें, विनीत ने राज से बातचीत की तभी रात लगभग 10-30 बजे राज का दोस्त मयंक पाण्डे हाथ में लोहे की चौड़ी पट्टी एवं राज का पड़ौसी हर्ष झारिया डंडा लेकर आये और गाली गलौज करने लगे रूपेश ने गाली देने से मना किया तो हर्ष झारिया ने डंडे से हमला कर रूपेश के सिर एवं पैर में चोट पहुॅचा दी रूपेश वहीं जमीन पर गिर गया, राज रजक ने मयंक से लोहे की पट्टी ली और हत्या करने की नियत से हमला कर उसके सिर में चोट पहॅुचा दी तथा तीनों एक राय हत्या करने की नियत से रूपेश कुशवाहा पर पुनः लोहे की पट्टी, बेसबाल के डंडे से हमला करने लगे वह जान बचाकर वहां से कुलिया तरफ भागा एवं रोहित, शानू के साथ मोटर सायकल से पहले एक प्राईवेट अस्पताल उपचार हेतु गया अस्पताल में उपचार के लिये उसके पास पैसे न होने से विक्टोरिया अस्पताल पहुंचा जहां अजीत यादव, रमेश, विनीत , विकास, ओमप्रकाश मिले बिनीत ने बताया कि रूपेश केा अस्पताल लेकर आये थे डाक्टर ने चैक कर रूपेश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया है। उसने जाकर देखा रूपेश के सिर में चोटंे थी। साई बुसेल और हर्ष झारिया के बीच हुये विवाद को लेकर राज रजक, मयंक पांडे एवं हर्ष झारिया ने एक राय होकर हत्या करने की नियत से गाली गलौज करते हुये बेसबाल के डंडे एवं लोहे की पट्टी से प्राणघातक हमला कर उसके सिर मे चोट पहुंचा दी तथा रूपेश कुशवाह की हत्या कर दी है।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल पहुंचे।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये धारा 294, 307, 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तार टीमें गठित कर लगायी गयी हैं।
गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी मयंक पिता बलराम पाण्डे उम्र 20 वर्ष निवासी वंशकार मोहल्ला को गोपाल होटल के पास एवं हर्ष पिता बबलू झारिया उम्र 18 वर्ष निवासी गणेश चौक को सिविल लाईन क्षेत्र से पकड़ा गया है, पूछताछ करते हुये 2 बेस बॉल के डण्डे जप्त किये गये है, फरार राज रजक की सरगर्मी से तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- हत्या के आरोपियों को सरगर्मी से तलाश कर 24 घंटे के अंदर पकडने में थाना प्रभारी घमापुर श्री जी.आर. चंद्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक के.के. पाण्डे, राजेश बकौडे, प्रधान आरक्षक राकेश पाण्डे, आरक्षक सुनील, अशुतोष, प्रदीप, दीपक की सराहनी भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment