BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आगामी त्यौहार के देखते हुए थाना चौकीयो मे की गई समिति की बैठक संपन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, October 7, 2021

आगामी त्यौहार के देखते हुए थाना चौकीयो मे की गई समिति की बैठक संपन्न...


रेवांचल टाइम्स..पुलिस अधीक्षक डिंडोरी श्री संजय सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन में चौकी परिसर विक्रमपुर में चौकी प्रभारी विक्रमपुर उपनिरीक्षक संजय सोनवानी द्वारा नवरात्रि पर्व एवं दशहरा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में सभी आयोजकों को शासन द्वारा जारी आदेश कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नवरात्रि एवं दशहरा पर्व मनाने का जानकारी दिया गया।  बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है । नगरी क्षेत्र में रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा । डीजे ,बैंड बाजा, लाउडस्पीकर की अनुमति रात्रि 10:00 बजे तक रहेगी। रामलीला तथा रावण दहन के कार्यक्रम खुले मैदान में फेस मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग के शर्त पर आयोजन समिति द्वारा जिला कलेक्टर की पूर्व अनुमति प्राप्त कर आयोजित किए जा सकेंगे। किसी भी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन में आयोजन स्थल के 50% क्षमता के लोगो के ही आयोजन ही हो सकेंगे। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष एडवोकेट श्री सुशील राय , जनपद सदस्य श्रीमती कीर्ति गुप्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार के खास रिपोर्ट सच के साथ ✒️✒️✒️

No comments:

Post a Comment