रेवांचल टाइम्स अंजनियां दिनांक 7 अक्टूबर को वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन के अवसर पर शासकीय हाईस्कूल मांद में मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड मोहगांव परियोजना मण्डल मंडला द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । इनके अंतर्गत द कार्बेट फाउंडेशन कान्हा द्वारा बच्चों को वन्य प्राणियों पर आधारित फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई जिसको बच्चों ने उत्साहपूर्वक देखा तथा अपनी समस्याओं का समाधान भी विशेषज्ञों के माध्यम से किया । इसके साथ ही चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया । इन कार्यक्रमों में हाईस्कूल और माध्यमिक शाला मांद के बच्चों ने सहभागिता की । बच्चों को वन विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरित किए गए । उक्त कार्यक्रम में अतुल बाजपेयी परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी , डी. के. मरावी , शरद पटेल , हेमंत विश्वकर्मा , डब्ल्यू डब्ल्यू एफ से अंकित राजपूत व प्रिया बारेकर, प्राचार्य मधु शर्मा , जयचंद पटेल एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे
Thursday, October 7, 2021
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन दिनांक - 7 अक्तूबर, 2021

Tags
# collector-mandla
# mandla
Share This
About digital bharat
mandla
Labels:
collector-mandla,
mandla
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment