Breaking

revanchal times new

Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष में सर्वार्थ सिद्धि और रवि समेत बन रहे ये खास शुभ संयोग, जानिए इनका महत्व



पितृ पक्ष में पितरों के लिए दान, श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। इस साल पितृ पक्ष में कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस साल पितृ पक्ष में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग के साथ अमृत योग जैसे खास संयोग बन रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार, शुभ संयोगों में पितरों का श्राद्ध करने से कार्यों में सफलता, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। कहते हैं कि शुभ योग में किया गया तर्पण और पिंडदान पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है। 20 सितंबर को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पितृ पक्ष 20 सितंबर से आरंभ होकर 6 अक्टूबर तक चलेंगे। जानिए किस दिन कौन-सा बन रहा शुभ संयोग-

अमृत सिद्धि योग- पितृ पक्ष की 27 और 30 सितंबर को अमृत सिद्धि योग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अमृत सिद्धि योग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है। यह मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ संयोग है। इस योग में किसी भी नए कार्य को प्रारंभ करना शुभ होता है।



रवि योग- 26 और 27 तारीख को रवि योग बन रहा है। रवि योग को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इस योग को शुभ फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इस योग में सभी दोषों का नाश हो जाता है। पितृ पक्ष में रवि योग का पड़ना बेहद कल्याणकारी माना जाता है।

सर्वार्थ सिद्धि योग- पितृ पक्ष की 21, 23, 24, 27, 30 सितंबर और 6 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। कहते हैं कि यह योग सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला होता है। इस योग में शुक्र अस्त और भद्रा का कोई विचार नहीं रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new