रेवांचल टाईम्स - मंडला नगर में रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित झंकार भवन में कोरोना वारियर्स एवं समाज सेवियों के सम्मान में जिले के पत्रकारों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहाँ पर मंडला दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र के बेनर तले यह कार्यक्रम संपन्न हुआ मंडला दर्पण से संपादक आलोक जैन, सहसंपादक श्रीमती सीमा मरावी, प्रबंध संपादक शंभू प्रसाद शुक्ला, ब्यूरो चीफ ओम प्रकाश बरमैया ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवास विधानसभा के विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, कांग्रेस जिला अध्यक्ष एड. राकेश तिवारी, भाजपा के नगर अध्यक्ष अनुराग बिट्टू चौरसिया, पूर्व नगर अध्यक्ष जयदत्त झा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जिलाध्यक्ष कमलेश तेकाम, संभागीय महासचिव राधेश्याम ककोडिया, वरिष्ठ समाजसेवी इन्द्रजीत भण्डारी, पीएल डोंगरे सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कोरोना वारियर्स का सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले की प्रतिभाओं का स्मृति चिन्ह दे कर सम्मान किया गया। जिसमें उभरते कलाकार आर्या सोमेश शुक्ला, गायन में अवनी वर्मा, वुशू खिलाड़ी पूर्णिमा रजक, गौ सेवक दिलीप चंद्रौल, उमा यादव, सुनील कुमार मिश्रा, इन्द्रेश खरया, जाकिर खान, रंजीत कछवाहा, किशोर कछवाहा, अजय खोत, मधुर अग्रवाल, आकाश क्षत्री, गुड्डू सिंधिया, सुचि उपाध्याय, अवनी वर्मा, पंकज उसराठे, समीर बाजपेयी, शैलेष दुबे, अखिलेश उपाध्याय, सालिनी सुनेहरी, मधु तिवारी,पारस असरानी, बाल सिंह ठाकुर, नंदराम बैगा, मंजू कछवाहा, प्रिया पाठक, दीपा श्रीवास, पुष्पा ज्योतिथि, शशिकांत मिश्रा, आशीष सेठ आदि को सम्मानित किया गया।
वही कार्यक्रम के अंत में कोरोना काल मे असमय काल के गाल में समाए पत्रकार बंधु स्व. संतोष तिवारी, स्व. सलिल राय, स्व. मदन पराते इन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनिट का मौन धारण किया गया।
वही कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त ओमप्रकाश बरमैया के द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment