BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाराजा शंकर शाह पुत्र रघुनाथ शाह का 164 वां बलिदान दिवस.. देखे वीडियो... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 20, 2021

महाराजा शंकर शाह पुत्र रघुनाथ शाह का 164 वां बलिदान दिवस.. देखे वीडियो...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत आने वाले विकास खंड घुघरी की ग्रामों में आज ग्राम पंचायत परसवाह में मनाया जा रहा है एक बलिदान दिवस पर 5 ग्राम पंचायत के लोग मिलकर आज महाराजा शंकर शाह पुत्र रघुनाथ शाह का 164 वां बलिदान दिवस मना रहे एवम् विकास खंड घुघरी से भी कई गांव के लोग समलित हुए महिलाओं का जनसैलाब उमड़ा बड़े बुजुर्गों से लेकर आज छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साह दिखाया मंच संचालक सलिक करचाम ग्राम डूडादेही के द्वारा किया गया आज जो पुराने नृत्य विलुप्त होते जा रहे हैं आदिवासी समाज के द्वारा आज वही पुराने नृत्य उन्हें दोहराया जा रहा है इस कार्यक्रम में कई हजार लोग पहुंचे एक अच्छा भव्य कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में 5 पंचायत के लोग सरपंच सचिव सहायक सचिव एवं शासकीय कर्मचारी एवं गांव के बड़े बुजुर्ग नौजवान सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम को अविश्वसनीय कार्यक्रम बनाया शंकर शाह पुत्र रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर लोगों ने कहा ऐसे वीर पुरुष सदियों में एक ही बार पैदा होते हैं जिन्हें अंग्रेज सरकार के द्वारा एक बार झुकने के लिए कहा गया लेकिन दोनों पिता-पुत्र झुके नहीं तोप द्वारा उनको उड़ा दिया गया इस शहादत को आदिवासी समाज जिंदा रखना चाहते हैं और ऐसे ही निरंतर कार्यक्रम कुंवर शंकर साह पुत्र रघुनाथ शाह की जयंती मनाई गई जिसमें पत्रकारों को सम्मानित किया गया एवं भेंट स्वरूप एक एक  गमछा दिया गया तालियां बजाकर पत्रकारों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नृत्य मध्यमिक शाला के बच्चों द्वारा नृत्य सालिक धुर्वे गायक गायिका माही सोनवानी अमरपुर गोडवाना गीत की प्रस्तुति मुकेश कुमार सैयाम मनोज कुमार मरावी सुरेश मरावी बलवीर सिंह नर्ते कमलेश मार्को शिवनंदन सैयाम आदि लोग सम्मिलित हुए।



No comments:

Post a Comment