Breaking

revanchal times new

MP Weather Today:मध्य प्रदेश में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट,इस जिले में बाढ़ के हालात



भोपाल: मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में मानसून (Monsoon)एक बार फिर सक्रिय है. राजधानी भोपाल (Heavy rain in Bhopal)समेत कई जिलों में बारिश हो रही है. भोपाल में देर शाम से तेज बारिश हो रही है.

छिंदवाड़ा में भी तेज बारिश से कन्हान नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. जिसके कारण 25 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट चुका है. अगले 24 घंटों के दौरान सूखा प्रभावित इंदौर और उज्जैन समेत 17 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है, वहीं कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिनमें से 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी है. प्रदेश में 1 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि प्रदेश में मानसून 5 सितंबर तक सक्रिय रहेगा. मंगलवार को टीकमगढ़ के पलेरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new