Breaking

revanchal times new

स्वस्थ हृदय पाएं रोज़ाना खाएं 5 बादाम



कहा जाता है की बादाम भिगोकर खाने से बुद्धि का होता हैं। लेकिन बुद्धि के विकास के साथ साथ इसके और भी बहुत से फायदे हैं।

वजन घटाना
बादाम वजन घटाने में भी मददगार होते हैं। इसमें मोनोअनसेचुरेटेड फैट भूख को नियंत्रित रखने में मदद करता है। यह एंटीऑक्‍सीडेंट का भी अच्‍छा स्रोत हैं। यह शरीर हो मृत कणों के नुकसान से बचाकर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकता है। भीगे बादाम में विटामिन B17 और फोलिक एसिड कैंसर से लड़ने और जन्‍म दोष को दूर करने के लिए महत्‍वपूर्ण होता हैं।

कोलेस्ट्रॉल नियं‍त्रण
बादाम शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने में और अनवांछित कोलेस्ट्रॉल के स्‍तर को कम करने में बहुत मददगार होता है।

स्वस्थ हृदय
बादाम एक शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट एजेंट हैं, जो एलडीएल कोलेस्‍ट्रॉल के ऑक्‍सीकरण को रोकने में मदद करता है। बादाम हृदय को स्‍वस्‍थ रखने औरऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस से बचाने में मदद करता है।

हाई ब्‍लड प्रेशर
जर्नल फ्री रेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, बादाम का सेवन करने से ब्‍लड में अल्‍फा टोकोफेरॉल की मात्रा बढ़ जाती है, जो रक्‍तचाप को नियंत्रण में रखने के लिए महत्‍वपूर्ण होता है। बादाम खाना खाने के बाद शुगर और इंसुलिन का लेवल बढ़ने से रोकता है। जिससे डायबिटीज से बचा जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new