Breaking

revanchal times new

अबैध परिवहन करते हुए एक ही गाड़ी मालिक के तीन वाहन जप्त खनिज विभाग की कार्यवाही...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला खनिज और परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर एक ही वाहन मालिक के तीन वाहनों से अबैध परिवहन करते हुए वाहनों को जप्त किया गया।

        वही खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बम्हनी के ग्राम ठरका में गिट्टी परिवहन करते दो वाहनों को खनिज और आरटीओ की संयुक्त कार्यवाही करते हुए पकड़ा गया। पकड़े गए वाहनों के न. MP20HB5576 एवं MP20HB6630 है। जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में थाना बम्हनी  बंजर में खड़ा किया गया। साथ ही एक वाहन ग्राम डिठौरी में अबैध परिवहन करते हुए वाहन को पकड़ा गया। जिसका न. MP20HB6629 है। जिसे महाराजपुर थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा किया गया। 

        वही तीनों वाहनों का मालिक रवि जायसवाल निवासी जबलपुर बताया गया है। कार्यवाही में खनिज विभाग से देवेश मरकाम जिला खनिज अधिकारी, बसंत कुमार पाटिल खनिज निरीक्षक एवं आरटीओ से बिमलेश गुप्ता जिला
परिवहन अधिकारी, लिपिक आर. एस. तेकाम आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post