Breaking

revanchal times new

जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामो में हो रही पानी की जाँच...



रेवांचल टाईम्स - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सिवनी द्वारा विकास खण्ड बरघाट के 22 ग्राम पंचायत चिरचिरा, कुडोपार, मानेगांव खुर्द, बूढ़े ना खुर्द,अंतरा, गंगेरुआ, आमगांव, आमागढ़, टिकारी, गोडेगाव, आदि कई गांओ में ग्राम सभा आयोजन किया गया था।जिसमे जल जीवन मिशन पर चर्चा कर पेयजल एवं स्वक्षता समिति व ग्राम कार्य योजना ,एफ टी के जल जाँच समिति ,पी आर ए ,बेस लाइन सर्वे,का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रोजेक्ट मैनेजर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजना है जल जीवन मिशन जिसके अंतर्गत नलजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है।जिसका उद्देश्य हर घर -घर नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराना है इसके अलावा स्कूल, आंगनवाडी, में पेय जल की वयस्था सुनिश्चित करना है।योजना के प्रचार प्रसार के विभाग द्वारा संस्था NGO name : Society for entrepreneurship integrated development (SEID) भोपाल संस्था का चयन किया गया है जो विभिन्न ग्रामो में जिले में अपना काम कर रही है।जिसमे धर्मेन्द्र मिश्रा जिला प्रोजेक्ट मैनेजर, हिमांशु चौहान विलेज फेसिलेटर, राहुल पटले विलेज फेसिलेटर, समस्त सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, व ग्रामीण जन उपस्थिति रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post