रेवांचल टाईम्स - विकासखंड मोहगाँव के अंतर्गत ग्राम मलवाथर निवासी राधेशाह मरावी को मंडला जिले के आदिवासी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त की गई है, यह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय कमलनाथ के निर्देशानुसार, मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय शाह ने राधेशाह मरावी को मंडला जिले के आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद हेतु नियुक्ति पत्र सौंपी। राधेशाह मरावी को भोपाल में नियुक्ति पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी व मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय शाह जी के करकमलों द्वारा दी गई है।
राधेशाह मरावी ग्रामीण अंचल के अति गरीब घराना के होते हुए उन्होंने जन सेवा के रूप में ग्राम पंचायत मलवाथर सरपंच पद से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव पद को बेखुबी से निभाते हुए कांग्रेस संगठन पर निरंतर कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान कराने में अहम भूमिका निभा रहा है, वह अति सरल स्वभाव के धनी, मृदुभाषी, समाज हितैषी, सबके सुख- दुख में हमेशा आगे रहने वाले, सबके शुभचिंतक व निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले और बिछिया विधायक के करीबी रहने वाले समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशंसक भाई राधेशाह मरावी को मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस विभाग भोपाल द्वारा जिला आदिवासी कांग्रेस मंडला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके नियुक्त होने पर समस्त जिला कांग्रेस कमेटी मंडला के कार्यकर्ताओं नें हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

No comments:
Post a Comment