रेवांचल टाइम्स -मवई 20 सितंबर 2021 दिवस सोमवार -अपरान्ह 3:00 बजे से गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन का क्रम शुरू हो गया | 6 -7 स्थानों में विराजितभगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन का क्रम देर शाम तक चला ।
अलग-अलग मोहल्ले से अलग-अलग टोलियो में 'अलग-अलग समय में प्रतिमाएं विसर्जित की गई |लोग डीजे की धुन में झूमते नाचते थिरकते गणपति बप्पा मोरिया की गूंज और जयकारे के साथ विसर्जन को जाते दिखे |विंध्यवासिनी और कुम्हारी मोहल्ले में विराजित प्रतिमाओं का विसर्जन सिहोरा रोड लिल्लारी नदी में वहीं कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन कनई नदी में हुआ ।
देखें विडियो

No comments:
Post a Comment