रेवांचल टाईम्स - क्या अब होगी धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल पर कार्रवाई......
सिवनी- पिछले दिनों सिवनी जिले के धूमा थाना के प्रभारी थानेदार राहुल बघेल के द्वारा अपने पद कर्तव्यों का दुरुपयोग करते हुए और अपनी वर्दी का रौब दिखाकर किसान की मदद करने वालों और पुलिस के द्वारा मांगी गई पचास हजार की राशि में पानी फैलने वालों पर ही धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल के द्वारा किसान को डरा कर धमका कर और फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर षडयंत्र पूर्वक फर्जी आवेदन किसान से लिखवा कर मदद करने वालों को षडयंत्र पूर्वक फसाने के षड्यंत्र की शिकायत
10 अगस्त को पुलिस अधीक्षक सिवनी को लिखित शिकायत की गई थी जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की जांच सौंपी गई थी जिसको लेकर 13 अगस्त को आवेदनकर्ताओं और गवाहों के बयान ले लिए गए थे परंतु अभी तक उक्त मामले पर कार्रवाई नहीं हो पाई है इसके पहले भी धूमा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राहुल बघेल की अनेकों शिकायतें उनके पद के दुरुपयोग के मामले को लेकर की जा चुकी है परंतु जिले के पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक कार्यालय से केवल जांच ही चल रही है कार्रवाई का कुछ पता नहीं है इसके पहले भी किसी अन्य मामले पर पुलिस अधीक्षक सिवनी से शिकायत की गई थी जिस पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा उस समय के तत्कालीन धूमा थाना प्रभारी को कार्रवाई हेतु निर्देशित टीम लिखी गई थी परंतु उक्त कार्रवाई हेतु पत्र जिला पुलिस अधीक्षक शिवनी कार्यालय से थाना धूमा कार्रवाई के पत्र को पहुंचने में पूरे 1 वर्ष का समय लग गया था भले ही पुलिस का नारा हो वर्दी ही नहीं हमदर्दी भी परंतु पुलिस विभाग के इस तरह के मामलों से तो लगता है कि कहीं ना कहीं कई मामलों में पुलिस विभाग में केवल कार्रवाई के नाम पर लापरवाही और लीपापोती होती है और यदि अब जब पुलिस ही विभाग के कर्मचारी के खिलाफ शिकायत और शिकायत में यदि जांच की बात हो तो फिर आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जब किसी अन्य अपराधिक व्यक्ति के खिलाफ हुई जांच में कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग के द्वारा जांच और कार्रवाई करने में 1 वर्ष का समय लगाया जा सकता है तो फिर पुलिस विभाग के ही कर्मचारी की जांच और कार्रवाई करने में कितना वक्त लग सकता वैसे जन चर्चा यह भी है कि धूमा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी थानेदार राहुल बघेल जबलपुर में पदस्थ आईजी भगवत सिंह चौहान के खासम खास हैं। की इन्हीं की रहमत से इन्हें धूमा थाना का थाना प्रभारी बनाया गया और
यही कारण था कि कई बार अनेकों शिकायत होने के बावजूद राहुल बघेल के खिलाफ
सिवनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से
धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल पर कार्रवाई करना संभव नहीं हो पाया है और अब जब मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग से जारी आदेश दिनांक 4 सितंबर 2021 को हुए स्थानांतरण में जबलपुर आईजी भगवत सिंह चौहान का तबादला भोपाल और जबलपुर में उमेश जोगा नए पुलिस महानिरीक्षक होने
के आदेश होने के बाद अब लग रहा है न्याय सभी के लिए बराबर और जायद तो अब देखना होगा कि क्या अब धूमा थाना प्रभारी राहुल बघेल पर कार्रवाई हो पाएगी क्योंकि धूमा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी थानेदार राहुल बघेल के खासम खास माने जाने वाले
आईजी भगवत सिंह चौहान का तबादला हो चुका है और अब नए महा निरीक्षक उमेश जोगा जी से निष्पक्ष जांच पर कार्रवाई की उम्मीद जाग उठी है वैसे भी इस पूरे मामले को लेकर शिकायत कर्ताओं ने मानव अधिकार आयोग का दरवाजा आवेदन के माध्यम से खटखटा चुके है।
वैसे भी अब जब मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग से महानिरीक्षकों के स्थानांतरण में जबलपुर के आईजी भगवत सिंह चौहान का तबादला भोपाल हो चुका है और अब नए पुलिस महानिरीक्षक आने वाले हैं तो क्या अब निष्पक्ष जांच पर और कार्रवाई पर अब क्या अडंगा लगेगा ।देर ही सही पर
निष्पक्षता के साथ जांच पर कार्रवाई अब होने की उम्मीद है।

No comments:
Post a Comment