रेवांचल टाईम्स– जिले में लम्मे समय से चल आंदोलन अब होगा समाप्त वही आम आदमी पार्टी एवं थोक सब्जी व्यापारियों की थोक सब्जी मंडी प्रांगण की समस्याओं को लेकर एक माह से अधिक समय से सतत् आंदोलन जारी , जिसमें मंडी प्रशासन द्वारा आंदोलनकारीयों की मांगे पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया जाकर , प्रांगण में पेय जल के लिए पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है । प्रांगण की विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कर स्ट्रिट लाईट लगा दी गई है । सुलभ शौचालय के सेप्टिक टैंक को सफाई एवं मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है । उक्त कार्य के अलावा प्रांगण के पार्किंग स्थल के समतलीकरण एवं पार्किंग स्थल दुरूस्त करने के लिए एवं प्रांगण की फेसिंग निर्माण हेतु विधिवत् निविदा आमंत्रित करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है । उक्त आंदोलन समाप्त करने के लिए आंदोलनकारीयों एवं मंडी प्रशासन के मध्य एक लिखित समझौता भी किया गया है । जिसमें आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्य समयसीमा के अंदर किए जाने का वचन मंडी प्रशासन की ओर से दिया जाकर मंडी प्रांगण के अतिक्रमण विधिवत् हटाये जाने तथा मंडी शुल्क की वसूली विधिवत् रूप से ही लिए जाने का वचन देते हुए मंडी प्रशासन ने प्रतिदिन नियमित रूप से प्रांगण की सफाई एवं गंदगी उठाने का कार्य किए जाने तथा सुलभ शौचालय प्रतिदिन पूरी समय चालू रखे जाने का आश्वासन उक्त लिखित समझौते में आंदोलनकारीयों को दिया है । उक्त मांगे पूर्ण हो जाने से तथा मंडी प्रशासन के साकारात्मक दृष्टि को रखते हुए विधिवत् रूप से आंदोलन समाप्ति की घोषणा आज दिनांक को कर दी गई है । आंदोलनकारीयों की ओर से सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए नागरिको को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment