रेवांचल टाइम्स - अंजनियाँ उपतहसील क्षेत्र के ग्राम मांद निवासी शक्ति पटेल को महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करने के बाद अन्जनिया क्षेत्र में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त शिक्षकों की संख्या 3 हो गई।और अंजनियाँ क्षेत्र मध्यप्रदेश का पहला ऐसा स्थान बन गया है जहां के तीन शिक्षकों को यह अवार्ड मिला है।और हमारी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर कायम हुई है शक्ति पटेल ने सबसे कम उम्र में यह सम्मान प्राप्त किया है
श्री पटेल के पूर्व श्री रोहणी प्रसाद शुक्ला जी और अंजनिया के ही निवासी स्व. श्री सत्येन्द्र झा को यह अवार्ड प्राप्त हुआ है।
आप तीनों शिक्षकों के अथक परिश्रम और लगन से हमारा क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर में पहचान बना पाया।इसके लिए साधुवाद

No comments:
Post a Comment